बिहार
छपरा में युवक को मारी गोली, घायल
By Deshwani | Publish Date: 17/10/2017 9:05:10 AMछपरा, (हि.स.)। भगवान थाना क्षेत्र के बुटी के मोड़ के पास मंगलवार की सुबह अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक का इलाज छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। घायल युवक की पहचान भगवान बाजार थाना क्षेत्र के मिर्चाईया टोला निवासी सत्येंद्र राय के 28 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार के रूप में हुई। अपराधियों ने उसे हाथ में गोली मारी है। युवक दूध की डिलीवरी करने जा रहा था तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने गोली मारी।