बिहार
सिकंदरा के थानाध्यक्ष लाइन हाजिर
By Deshwani | Publish Date: 16/10/2017 4:36:10 PMजमुई, (हि.स.)। भागलपुर के आरक्षी महानिरीक्षक, सुशील मान खोपड़े के निर्देश पर जमुई के आरक्षी अधीक्षक जयंतकांत ने सिकंदरा के थानाध्यक्ष हेमंत को लाइन हाजिर करने का आदेश दे दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिकंदरा थानाध्यक्ष के रूप में हरिचरण पासवान को वहां पदस्थापित किया गया है। आरक्षी अधीक्षक जयंतकांत ने बताया की यह कार्रवाई आरक्षी महानिरीक्षक, भागलपुर के निर्देश पर की गई है। कार्यो के दौरान विभागीय लापरवाही बरतने के आरोप में उन्हें इस पद से हटाया गया हैं।