ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
श्राद्ध के दौरान चली गोली, छह से अधिक घायल
By Deshwani | Publish Date: 16/10/2017 12:51:48 PM
श्राद्ध के दौरान चली गोली, छह से अधिक घायल

भागलपुर, (हि.स.)। बिहार के भागलपुर में सुलतानगंज थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के समीप इलाके के एक बहुबली रहे यादव परिवार में श्राद्धकर्म के दौरान बीती रात गोली चलने से सनसनी फैल गई। घटना में लोगों का कहना है कि छह लोग से ज्यादा लोग घायल हो गए। जबकि पुलिस ने तीन लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सुल्तानगंज निवासी स्व. प्रदीप यादव की पत्नी के श्राद्धकर्म के दौरान रविवार की देर रात अचानक कई राउंड गोलियां चलने से अफरा तफरी मच गई। छह से अधिक लोग घायल हो गए। कई लोगों ने इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाई। वहीं गंभीर रूप से घायल ध्वजा गली निवासी भरत पटेल को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि गोली भरत की गले में लगी है। हादसे में अशोक झा, राजा कुमार झा और सन्नी झा भी घायल हैं, जिनका इलाज भागलपुर के ही किसी निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। मामले में एक महिला सहित दो बच्चों के भी घायल होने की सूचना है लेकिन उनके नाम की पुष्टि नहीं हो रही है। 

श्राद्ध के दौरान पगड़ी बांधने और ब्राह्मण भोजन की रस्म चल रही थी। इसी दौरान कार्यक्रम में शरीक हुए अज्ञात लोगों ने अपने हथियारों से हवाई फायरिंग शुरू कर दी। इस कारण हथियारों से निकली गोली के अंश और बारूद जहां-तहां उड़ने लगे। भोज खा रहे कई लोग इसकी चपेट में आकर जख्मी हो गए। घायल भरत पटेल (65) को मायागंज अस्पताल लेकर पहुंचे उनके बेटे मिथुन पटेल ने बताया कि वे अपने पिता के साथ उक्त कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए गए थे। इस दौरान तेज आवाज के साथ भगदड़ मच गई जिसमें उसके पिता भरत पटेल जमीन पर जख्मी हालत में गिर गए और उनके गले से खून बहने लगा। 

सुल्तानगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल की जांच के लिए वे खुद मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष के अनुसार उन्हें बंदूक के छर्रे से तीन लोगों के घायल होने की सूचना है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS