बिहार
मशहूर चिकित्सक आशुतोष शरण ने अनूठे ढंग से मनाया अपना जन्मदिन, मानवता की सेवा व स्वच्छता अभियान में बीता दिन
By Deshwani | Publish Date: 15/10/2017 8:44:55 PMमोतिहारी। अमित कुमार गुडडू
मशहूर चिकित्सक डॉ आशुतोष शरण ने रविवार को अपना जन्मदिन मानवता की सेवा के समर्पण के रूप में मनाया। इस मौके पर चिकित्सक डा. शरण ने स्वच्छता की मुहिम छेड़ी। उन्होंने बेलबनवा स्थित निर्माणाधीन चरखा चौक के आस-पास सफाई अभियान चलाया व खुद हिस्सा लिया। आज दिनभर उनके शुभेच्छुआें का उनके आवास पर आने का सिलसिला जारी रहा। सूबे के पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार व पूर्व नगरपरिषद अध्यक्ष प्रकाश अष्ठाना, विधायक सचिन्द्र सिंह व पंजाब नैशनल बैंक के अजय सिंह सहित उनके कई चाहनेवालों ने उनके दीर्घायु होने की कामना की। बैंककर्मी अजय सिंह ने बताया कि डॉ शरण के पारदर्शी व्यक्तित्व व उनकी सहयोगी भावना से शायद ही ऐसा कोई होगा जाे प्रभावित न हो सके। बताया कि जिले के किसी जरूरतमंद की मदद करने में उनको दिली खुशी मिलती है। वे गरीबों की शादियों में गुपचुप आर्थिक सहायता करते हैं। इस मौके पर डा.शरण ने गरीब परिवार के दो बच्चों की पढ़ाई व शादी के खर्चे के लिए गुप्तदान किया। वहीं बच्चों के बीच मिठाइयां बांटी गई। उन्हें बधाइयां देने वालों में डा. अमिताभ, डा.अजय सिंह, विकास सिंह, जयेन्द्र यादव, उपेन्द्र सिंह, अजय गुप्ता, विजय आनंद, अमन आनंद व अमित कुमार शामिल हैं।