ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
गुटीय संघर्ष के दौरान गोलीबारी, गांव में दहशत
By Deshwani | Publish Date: 15/10/2017 7:42:32 PM
गुटीय संघर्ष के दौरान गोलीबारी, गांव में दहशत

भागलपुर,  (हि.स.)। बिहार के भागलपुर में कहलगांव प्रखंड के रसलपुर सहायक थाना क्षेत्र के एकचारी गांव में गुटीय संघर्ष में गुट विशेष के लोगों ने एकचारी गांव के ही अमरनाथ पांडे के घर पर चढ़कर शनिवार को गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि अमरनाथ पांडे ने गांव के ही डब्लू तिवारी के खिलाफ गोलीबारी करने के आरोप में नामजद कांड अंकित कराया है। बताया जाता है कि दहशत फैलाने के उद्देश्य से डब्लू ने अमरनाथ के घर पर चार राउंड गोली चलायी। हालांकि इस घटना में किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने बताया कि गत दिनों घोघा के कोदवार गांव के निकट एकचारी गांव के ही बड़कू पटेल पर गोलीबारी कर घायल कर दिया था। रविवार को मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान बड़कू की मौत हो गई थी। डब्लू ने गोलीबारी के दौरान अमरनाथ के बेटे अमन को केस उठाने की धमकी देते हुए गोलीबारी की। इस संदर्भ में अबतक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। गोलीबारी की घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS