बिहार
घरेलू विवाद में महिला ने तीन बच्चों के साथ तालाब में लगायी छलांग
By Deshwani | Publish Date: 15/10/2017 7:35:17 PMभागलपुर, (हि.स.)। बिहार के भागलपुर में सन्हौला के रामसी गांव स्थित अपने ससुराल से निकाली गई एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ तालाब में कूदकर जान देने की कोशिश की। इस घटना में महिला के तीनों बच्चे की मौत हो गई जबकि महिला को तालाब से बाहर जीवित निकाल लिया गया। घटना शनिवार के देर रात की बतायी जा रही है। पुलिस ने रविेवार को मुर्गियाचक तालाब से तीसरे बच्चे के शव को बरामद कर लिया है। महिला गोड्डा के महागामा थाना क्षेत्र के तिरजपुर की रहने वाली बतायी जा रही है। शनिवार की देर रात बेहोशी की हालत में उक्त महिला के अलावा दो बच्चों के शव को तालाब से निकाला गया था। फिलहाल महिला का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सन्हौला में चल रहा है।