ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
रबी महोत्सव में किसानों ने किया हंगामा
By Deshwani | Publish Date: 15/10/2017 7:28:37 PM
रबी महोत्सव में किसानों ने किया हंगामा

 बक्सर, (हि.स.)| सदर प्रखंड बक्सर के प्रांगन में रवी अभियान सह महोत्सव कार्य क्रम के दौरान किसानों ने जमकर हंगामा किया | इस महोत्सव का उद्देश्य किसानों को नई तकनीक से अवगत करना था, पर किसानों का आक्रोश इस कदर था कि वे कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे | इस बीच महोत्सव की शुरुआत के लिए जिला कृषि पदाधिकारी ने ज्यो ही पहल की तो किसानों ने पहले लंबित अनुदान राशि के भुगतान किये जाने की मांग उठाई | किसान 2016-2017 से लंबित धान बीज, मूंग बीज, जैबिक खाद, गोबर गैस, धातु कोठिला, मुख्यमंत्री तीब्र बीज योजना के तहत लंबित अनुदानों की मांग करने लगे | इस बाबत किसानों का आरोप था कि पिछले वर्ष भी बिभाग रवी महोत्सव में किसानों की अनुदान राशि बैंक खाते में उपलब्ध करा दिए जाने का भरोसा दिलाया था |पर आज तक ऐसा नहीं हुआ | बिभाग कभी खाते में गड़बड़ी की बात करता है तो कभी अन्य बहाना बनाकर मसले को टाल रहा है | ऐसे में किसान बिभाग की बातों पर कैसे बिश्वास करें |

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS