बिहार
आदापुर में मत्स्यजीवी सहयोग समिति चुनाव को मतदान, 41 प्रतिशत हुई वोटिंग
By Deshwani | Publish Date: 14/10/2017 8:04:17 PMमोतिहारी। एस.शंकर गिरि।
आदापुर में मत्स्यजीवी सहयोग समिति का मतदान शनिवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। मालूम हो कि 13 सदस्यीय समिति में पांच महिला सदस्यों को निर्विरोध चुन लिया गया। मंत्री सह कोषाध्यक्ष चुनाव के लिए एक सदस्य का नामांकन वापस लेते ही सुदामा सहनी को निर्विरोध मंत्री चुन लिया गया था। शेष छह सदस्यों तथा अध्यक्ष का चुनाव आज शांतिपूर्ण संपन्न हो गया ।
निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ प्रभातचंद्र ने बताया कि मतदान 41% हुआ है। मतगणना का कार्य बीआरसी में कल सुबह आठ बजे से होगा।
दंडाधिकारी के रूप में सीओ फेनहारा भरतभूषण,सीओ पताही विनय कुमार ,सीओ तुरकौलिया संजय कुमार झा तथा सीओ बनकटवा आनंद गुप्ता प्रतिनियुक्त थे। मतदान के लिए प्रखंड परिसर में सात मतदान केंद्राें का निर्माण किया गया था। आदापुर,नकरदेई तथा हरपुर थाने के थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ तैनात थे।
मेहसी में जगदीश सहनी तीसरी बार निर्विरोध निर्वाचित
मेहसी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
मेहसी प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति के अध्यक्ष पद पर तीसरी बार जगदीश सहनी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। नवनिर्वाचित सदस्यों को प्रखंड कार्यालय स्थित निर्वाचन कार्यालय में सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह कल्याण पदाधिकारी सतीश कुमार ने प्रमाण पत्र दिया। विरोध में किसी द्वारा नामांकन नहीं किए जाने के कारण मंत्री समेत सभी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। निर्विरोध निर्वाचित होने वालों में मंत्री संगीता भारती प्रबंध कार्यकारणी समिति में रामेश्वर सहनी, धर्मेंद्र सहनी, धीरज सहनी, मनोज सहनी, अखिलेश कुमार चौधरी, मनोहर पटेल, मीनता देवी, गुलाबी देवी, राजकुमारी देवी, दहाऊरी देवी व तिला देवी का नाम शामिल है। मौके पर प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी रामवरण प्रसाद, जीपीएस बाल किसुन राम आदि मौजूद थे।