ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
रालोसपा का शिक्षा सुधार संकल्प महासम्मेलन 15 को
By Deshwani | Publish Date: 14/10/2017 8:00:35 PM
रालोसपा का शिक्षा सुधार संकल्प महासम्मेलन 15 को

पटना, (हि.स.)। राज्य में शिक्षा की बदहाली पर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) का 'शिक्षा सुधार संकल्प महासम्मेलन' रविवार को गांधी मैदान में होगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। 

 
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता फजल इमाम मलिक ने बताया कि महासम्मेलन में करीब पांच लाख लोग जमा होंगे और बदहाल शिक्षा को लेकर अपनी आवाज़ लोगों तक पहुंचाएंगे। लोग शनिवार की देर रात से ही पटना पहुंचने लगे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा की बदहाल स्थिति को लेकर लोग चिंतित हैं और चाहते हैं कि बिहार की शिक्षा व्यवस्था में सुधार हो। उन्होंने बताया कि रालोसपा शिक्षा में सुधार को लेकर पच्चीस सूत्री मांग सरकार के सामने रखेगी।
 
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने शनिवार को गांधी मैदान में तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि अपने बच्चों के भविष्य और बिहार में शिक्षा व्यवस्था में बदलाव के लिए लोग रविवार को गांधी मैदान में बड़ी तादाद में पहुंचेंगे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS