ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
शताब्दी समारोह में अशोक चौधरी के आने पर नीतीश ने ली चुटकी, सुमो ने लिया लालू का नाम
By Deshwani | Publish Date: 14/10/2017 7:31:47 PM
शताब्दी समारोह में अशोक चौधरी के आने पर नीतीश ने ली चुटकी, सुमो ने लिया लालू का नाम

पटना, (हि.स.)। पटना विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में आमंत्रित 5000 व्यक्तियों में पूर्व शिक्षा मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक चौधरी की उपस्थिति खास बन गयी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संबोधन में विशिष्ट अतिथि दीर्घा में अशोक चौधरी को देखकर चुटकी भी ली और कहा कि इसके कारण उन्हें पार्टी से निकाल न दिया जाय। अशोक के साथ कांग्रेसी विधान पार्षद दिलीप चौधरी और रामंचद्र भारती भी समारोह में उपस्थित थे।

पटना विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद और पटना साहिब के भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को भी आमंत्रण पत्र भेजा गया था, पर वे समारोह में नहीं आये। सभामंच से उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने पटना विश्वविद्यालय के कई नामचीन पूर्ववर्ती छात्रों का नाम गिनाते हुए लालू का भी नाम लिया। मंच पर राज्यपाल सह कुलाधिपति सत्यपाल मलिक ,केन्द्रीय मंत्री राम विलास पासवान, रविशंकर प्रसाद, उपेन्द्र कुशवाहा और अश्विनी कुमार चौबे भी उपस्थित थे। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS