ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
पूर्वी चंपारण के जिला भू-अर्जन पदाधिकारी गिरफ्तार, गबन का आरोप
By Deshwani | Publish Date: 12/10/2017 5:34:24 PM
पूर्वी चंपारण के जिला भू-अर्जन पदाधिकारी गिरफ्तार, गबन का आरोप

मोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क


पूर्वी चंपारण के जिला भू-अर्जन पदाधिकारी कुमार अमरकान्त को गया पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।
भू-अर्जन पदाधिकारी को गया पुलिस ने कलेक्ट्रेट स्थित उनके कार्यालय से गिरफ्तार किया। गबन के मामले में गया के बेलागंज थाने में उनपर 2005 में एक एफआईआर दर्ज की गई थी। उस दौरान वे वहां बीडीओ के रूप में तैनात थे। इसी मामले में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के संबंध में  गया पुलिस ने बताया की वर्ष 2005 में जब कुमार अमरकांत  बेला गंज के बीडीओ  के पद पर कार्यरत थे तभी से उनपर गबन व अन्य धाराओं में केस दर्ज था, जिसके आलोक में उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
इधर भू अर्जन पदाधिकारी कुमार अमरकांत ने बताया कि उक्त केस में उन्हें  विभाग ने पहले ही आरोप मुक्त कर दिया था व  उन्होंने इसकी सूचना डीजीपी से लेकर सभी वरीय पुलिस पदाधिकारियों को दे दी थी।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS