ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
लोकनायक जेपी अंधकार में सही राह दिखाने वाले प्रकाश के समान: राजीव रंजन
By Deshwani | Publish Date: 11/10/2017 7:38:37 PM
लोकनायक जेपी अंधकार में सही राह दिखाने वाले प्रकाश के समान: राजीव रंजन

साहेबगंज, (हि.स.)। जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा है कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण भारतीय लोकतंत्र के लिए अंधकार में सही राह दिखाने वाले प्रकाश के समान हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अलावा वह दूसरे बड़े जननेता हुए, जिनसे पूरा देश आज भी प्रेरणा ले रहा है और जिनकी जरूरत महसूस कर रहा है। 

प्रसाद ने गुरुवार को जयप्रकाश नारायण की 115वीं जयंती पर कहा कि अंग्रेजी साम्राज्यवाद को उखाड़ फेंकने वाले गांधी जी के भारत छोड़ो आंदोलन के असली नायक रहे और जेपी आजाद भारत में अधिनायकवाद के खिलाफ छात्र आंदोलन के मार्गदर्शक और महानायक बने। डॉ राममनोहर लोहिया भी उन्हें लोकतंत्र का अपने से बड़ा योद्धा कहते थे। भारतीय लोकतंत्र के लिए जेपी आज भी प्रासंगिक हैं।
 
प्रवक्ता ने कहा कि जेपी ने भूदान और सर्वोदय जैसे रचनात्मक आंदोलनों के लिए अपने को समर्पित किया और जब जरूरत पड़ी तो दस्यु आत्मसमर्पण और नक्सल आंदोलन की रोकथाम जैसे खतरनाक और मुश्किल अभियान में भी लगे। वे लोकतंत्र के सच्चे सिपाही थे, इसलिए लोकनायक कहलाए। जेपी ने छात्र आंदोलन के दौरान अधिनायकवाद को उखाड़ फेंकने और लोकतंत्र की बहाली के लिए संपूर्ण क्रांति का लक्ष्य दिया था। जयप्रकाश नारायण की 115वीं जयंती पर उन्हें याद करना उनके बताए लक्ष्यों को याद करने और उस दिशा में आगे बढ़ने के संकल्प के समान है। यह गौरव की बात है कि जेपी के रास्तों पर चलकर समता, समाजवाद व लोकतंत्र की मजबूती के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजनीतिक धारा काम कर रही है।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS