बिहार
पदयात्रा में शामिल होने केरल गए उपमुख्यमंत्री
By Deshwani | Publish Date: 11/10/2017 6:48:37 PMपटना, (हि.स.)। उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी कोच्ची (केरल) के लिए बुधवार शाम रवाना हो गए। वामपंथियों की हिंसा के खिलाफ गुरुवार को भाजपा की ओर से आयोजित नौ किमी लम्बी पदयात्रा और उसके बाद होने वाली जनसभा में वह शामिल होंगे।
केरल में वामपंथियों ने अब तक 100 से ज्यादा भाजपा और सहयोगी संगठनों के निर्दोश कार्यकर्ताओं की हत्या कर खूनी तांडव किया है। इसके विरोध में नौ किमी लम्बी पदयात्रा इट्टुमनुर से कोयट्टम तक आयोजित की गई है। पदयात्रा के उपरांत कोयट्टयम में ही एक जनसभा होगी। उपमुख्यमंत्री 13 अक्टूबर को पटना वापस आएंगे।