ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
बगहा में मनी जेपी की जयंती
By Deshwani | Publish Date: 11/10/2017 4:11:36 PM
बगहा में मनी जेपी की जयंती

बगहा, (हि.स.)। पुलिस जिला के जदयू कार्यालय में बुधवार स को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कैलाश बैठा ने कहा कि जयप्रकाश नारायण देश के पहले ऐसे महानायक हुए ,जिन्होंने लोकसत्ता की स्थापना के लिए एक ऐसी क्रांति का बिगूल फूंका, जिसकी छाप आज भी भारत की राजनीति पर है। सम्पूर्ण क्रांति का नारा देकर उन्होंने ऐसी चिंगारी उठाई, जो देश के कोने-कोने में आग बनकर धधकी। उनके आदर्शों और सिद्धांतों पर चलकर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है।
प्रदेश संगठन सचिव भीष्म साहनी ने कहा कि जेपी सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता के प्रतीक थे। जिन्होंने देश में सत्ता परिवर्तन किया ,लेकिन अपने लिए किसी पद की इच्छा व्यक्त नहीं की। लोकतंत्र में एक मानक स्थापित करने वाले इस महानायक को शतशत नमन है। जयंती सभा में जिलाध्यक्ष सहित जदयू नेता भीष्म साहनी, जिला महासचिव राकेश सिंह, विनोद कुशवाहा, जयप्रकाश सिंह देवी आदि लोगों ने जेपी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर सभा को संबोधित किया। सभा के अंत मे सभी कार्यकर्ताओं ने बाल विवाह और दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष करने का संकल्प लिया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS