बिहार
आंगनबाड़ी सेविका और सहायक की बहाली में हुई धांधली
By Deshwani | Publish Date: 11/10/2017 3:51:17 PMपूर्णिया, (हि.स.)। बड़हरा कोठी प्रखंड मुख्यालय के कुल 19 आंगनबाड़ी केंद्र में चल रहे चयन प्रक्रिया में हो रही आम सभा में अनियमितता के कारण लोगों में आक्रोश है। इस बाबत आम सभा में चयन कार्य को स्थगित किया गया है। उक्त केंद्र पर विभागीय अनियमित्ता, मैपिंग, वार्ड स्थायी निवासी सहित कई मुद्दों को लेकर वार्ड के कई लोगों द्वारा आम सभा का बहिष्कार किया गया। उपस्थित महिला प्रवेक्षिका, वार्ड सदस्य सह-अध्यक्ष, वार्ड पंच सह उपाध्यक्ष के अंतिम निर्णय के बाद कई केंद्र को रद्द कर आंगनबाड़ी केंद्रो पर चल रहे बहाली को लेकर कई केंद्र पर बहाली रद्द की गई जिसमें बड़हरा पंचायत वार्ड पांच भी शामिल है।
बड़हरा कोठी में आंगनबाड़ी केंद्र पर चल रहे सेविका सहायिका चयन प्रक्रिया में वार्ड सदस्य सह वार्ड अध्यक्ष बासुदेवपुर रीता देवी को बिना बताए ही आम सभा का कार्य कर लिया गया। क्षेत्र में लगातार सेविका सहायिका चयन कार्य को लेकर लोगों में सरकारी कार्यालय के प्रति विश्वास खत्म हो रहा है। उक्त बहाली की जानकारी नहीं देने के कारण बासुदेवपुर पंचायत के वार्ड नं. चार के सदस्य ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर कार्यवाही की मांग की है।