ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
सरकारी महकमों की व्यवस्था सुधारने में सहयोग करेगा राष्ट्रीय युवा कल्याण मोर्चा
By Deshwani | Publish Date: 10/10/2017 8:00:54 PM
सरकारी महकमों की व्यवस्था सुधारने में सहयोग करेगा राष्ट्रीय युवा कल्याण मोर्चा

- पहल- मधुबन के सरकारी अस्पताल में अब मरीजों को मिलने लगा रात का भोजन, चिकित्सक भी हुए ऑन डयूटी

मोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क


राष्ट्रीय युवा कल्याण मोर्चा की कोर कमेटी ने मधुबन विधान सभा के सभी सरकारी महकमों में सक्रिय रूप से काम करने का निर्णय लिया है। इसका मकसद आम जनता व पदाधिकारी के बीच सार्थक कड़ी बनना है, ताकि आम जनता को शोषण का शिकार नहीं होना पड़े। इस खबर के बाद से सरकारी हॉस्पिटल, प्रखंड, थाना, कृषि व शिक्षा विभाग में यह मोर्चा चर्चा का विषय बना हुआ है। मोर्चा ने यह भी संकल्प लिया है कि सभी सरकारी महकमों में अविलंब कार्यों का निष्पादन हो। आमलोगों को जहां भी मोर्चा की मदद की जरूरत हो, मोर्चा के सदस्य मुस्तैदी से उनके साथ खड़े रहेंगे। अब सभी सरकारी महकमों में मोर्चा के सदस्य समय देंगे। इससे आम जनता का काम ससमय बगैर किसी अनावश्यक विलंब के हो सकेगा। इस कड़ी में सबसे पहले संगठन ने मधुबन के सरकारी अस्पतालों की कार्य प्रणाली दुरुस्त करने का निर्णय लिया गया। इसमें हास्पिटल प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने भरपूर सहयोग देने को कहा है। मोर्चा का कहना है कि प्रभारी के सहयोग से मधुबन सरकारी हॉस्पिटल को आदर्श बनाना है। मोर्चा ने भी इस अभियान में तन-मन से सहयोग देने की प्रतिबद्धता दुहराई है। मोर्चा की पहल व अस्पताल प्रभारी के सख्त निर्देश के बाद हॉस्पिटल में सबसे बड़ा सुधार यह हुआ है कि अब मरीजों को रात का भोजन भी मिलने लगा है। चिकित्सक भी समय पर डयूटी दे रहे हैं। यहीं नहीं जो जन्म प्रमाण पत्र व प्रसव के बाद मिलने वाली राशि भी अब ससमय जरूरतमंदों को मिल जा रही है। मोर्चा ने भरोसा जताया कि उनके प्रयासों से मधुबन के हर महकमें की कार्यशैली में बेहतर सुधार हो पाएगी। मोर्चा के संस्थापक सदस्य राणा रणजीत ने कहा कि आम लोगों किसी भी समस्या के समाधान के लिए मोर्चा के गांधी आश्रम चौक से तेतिरया रोड, मधुबन विनोद सिंह मार्केट स्थित कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS