ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा—पार्टी नहीं छोड़ूंगा, राहुल से मिलकर शिकायत करुंगा
By Deshwani | Publish Date: 10/10/2017 7:52:55 PM
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा—पार्टी नहीं छोड़ूंगा, राहुल से मिलकर शिकायत करुंगा

पटना, (हि.स.)। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि मैं पार्टी नहीं छोड़ूंगा। नयी दिल्ली जाकर राहुल गांधी से मिलूंगा। बाहर से आये लोगों द्वारा पार्टी पर कब्जा करने की साजिश से अवगत कराउंगा। उन्होंने पार्टी के बिहार प्रभारी महासचिव सीपी जोशी पर भड़ास निकाली और कहा कि राजद से आये पूर्व केन्द्रीय मंत्री अखिलश प्रसाद सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की साजिश में लगे हैं । इसके लिए कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कौकब कादरी मोहरा बनाये गये हैं।

 
मंगलवार को यहां प्रेस कांफ्रेंस कर चौधरी ने सदाकत आश्रम में रविवार को प्रदेश प्रतिनिधियो की बैठक के दौरान हंगामा और मारपीट का ठिकरा अखिलेश प्रसाद सिंह पर फोड़ा। उन्होंने कहा कि गलत तौर-तरीके से आयोजित इस बैठक का उन्होंने बहिष्कार कर दिया। पार्टी के समर्पित और निष्ठावान लोगों को दरकिनार कर साजिश के तहत मनमाने तरीके से प्रतिनिधियों की सूची बनकर बैठक बुलायी गयी थी। वह भी राहुल गांधी को ही नये प्रदेश अध्यक्ष बनाने हेतु अधिकृत किये जाने के समर्थक हैं। पर पार्टी पर जिस प्रकार कब्जे की साजिश हो रही और प्रभारी महासचिव सीपी जोशी काम कर रहे हैं,हम उसका विरोध कर रहे हैं।
 
चौधरी ने कहा कि साजिश के तहत ही मेरे खिलाफ आलाकमान को शिकायत की जाती रही​ कि महागठबंधन टूटने के बाद वह पार्टी तोड़ने में शामिल हैं। यह पूरी तरह गलत है। आज भी पार्टी के सभी विधायक एकजुट हैं। प्रेस कांफ्रेंस में विधान परिषद के तीन सदस्य रामचंद भारती,दिलीप चौधरी और तनवीर हसन और दो विधायक मुन्ना तिवारी एवं आनंद शंकर भी मौजूद थे।
 
उधर पूर्व केन्द्रीय मंत्री अशिलेश प्रसाद सिंह ने अशोक चौधरी के आरोप को सरासर गलत माना और कहा कि वह पार्टी के साधारण कार्यकर्ता हैं। अशोक चौधरी बड़े नेता हैं। कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी ने कहा कि उन्हें पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व सौंपा है। किसी का मोहरा बताकर अशोक चौधरी आलाकमान के निर्णय का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सदाकत आश्रम में हंगामा में शामिल पार्टी नेताओं के आचारण की जांच के लिए पूर्व मंत्री ज्योति की अध्यक्षता में पांच सदस्यों की टीम बनी है। रिपोर्ट आते ही कार्रवाई होगी। अशोक चौधरी को पार्टी से निकालने की मांग भी हो रही है।
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS