बिहार
दहेज प्रथा के विरोध में छात्र जदयू की दौड़ 11 अक्टूबर को
By Deshwani | Publish Date: 10/10/2017 5:56:29 PMपटना, (हि.स.)। लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर छात्र जदयू 11 अक्टूबर को दहेज प्रथा विरोधी सम्मेलन और दहेज विरोधी इनामी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित करेगा। इसकी जानकारी देते हुए छात्र जदयू के प्रदेश अध्यक्ष श्याम पटेल ने कहा कि जदयू अध्यक्ष सह सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे तथा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सांसद आरसीपी सिंह मुख्य अतिथि होंगे। पटना के मिलर हाईस्कूल प्रांगण में दहेज प्रथा विरोधी सम्मेलन होगा जिसमें छात्र जदयू के सभी जिलाध्यक्ष, विश्वविद्यालय अध्यक्ष समते पांच हजार नौजवान शामिल होंगे।
पटेल ने कहा कि 11 अक्टूबर को प्रथा विरोध इनामी लम्बी दौड़ प्रतियोगिता गांधी मैदान स्थित जेपी गोलम्बर से प्रारंभ होगी, जो गांधी मैदान के बाहरी क्षेत्र के दो चक्कर और साथ ही विभिन्न इलाकों से होते हुए समाप्त होगी। विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।