बिहार
ओझा दूसरे को डायन करार देते हैं, इस बार खुद झाड़-फूंक वाले ही फंसे, लोगों ने मैला पिलाया व की पिटाई
By Deshwani | Publish Date: 9/10/2017 9:49:49 PMप्रतीकात्मक तस्वीर।
मोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क। चकिया पंचायत में पिपरा थाना के बैरिया बंजरिया गांव में सोमवार को झाड़- फूंक करने वाले शख्स को लोगों ने मैला पिलाया और मारपीट कीं। उसे गंभीर अवस्था में चकिया पीएसचसी में भरती कराया गया है। ज्यादातर मामलों में ओझा-गुनी दूसरे पर डायन होने की अफवाह फैलाते है। उसे प्रताड़ित करवाते हैं। लिहाजा इस बार ओझा तेतर मांझी ही फंस गया। लोगों ने एक महिला की मौत का जिम्मेदार ओझा काे ही मान बैठा। ओझा तेतर मांझी फंस गयें और मृतक महिला के परिजन ने ओझा को प्रताड़ित किया। मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने ओझा को छुड़वाया और उसे इलाज के लिए चकिया भेजवाया। पुलिस ने इस मामले में गांव के 18 लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की।
दरअसल इस गांव के निवासी लखिन्द्र मांझी की पत्नी द्वारिका देवी 50 वर्ष कुछ दिनों से गंभीर रूप से बीमार चल रही थी। उसका इलाज मोतिहारी में चल रहा था। इस दौरान उसकी सोमवार को मौत हो गयी। फिर क्या था किसी ने यह अफवाह उड़ा दी कि ओझा तेतर ने ही भूत-पिशाच भेजकर इसको मौत दी है। जिससे लोग आक्रोशित हो गये। उसे मैला पिलाया। फिर पिटाई की।