बिहार
बिहार में पेट्रोल-डीजल का बेस प्राइस घटाई जाये : मुख्यमंत्री
By Deshwani | Publish Date: 9/10/2017 7:09:32 PM पटना, (हि.स.)। मुख्यमंत्री ने पेट्रोल-डीजल का बेस प्राइस अन्य राज्यों की तुलना में केन्द्र द्वारा अधिक लगभग पांच रुपये अधिक तय होने और वैट दर बिहार में सबसे कम होने के आधार पर इसकी केन्द्र सरकार द्वारा कीमत घटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बिहार में बेस प्राइस 55 रुपये है जबकि झारखंड में 51 रुपये है। इसे रेगुलराइज करने की जरुरत है। बिहार में पेट्रोल पर 26 और डीजल पर 19 प्रतिशत ही वैट लागू है। राज्य सरकार केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली का राज्यों से पांच प्रतिशत वैट घटाने के अनुरोध पर विचार करने का भरोसा दिया है।
मुख्यमंत्री सोमवार को यहां 'सप्ताहिक जनसंवाद' कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बरौनी रिफाइनरी के लिए क्रूड आयल पर एंट्री टैक्स अब नहीं लिया जा रहा है। ऐसी स्थिति में तेल का बेस प्राइस कम होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की पटना में एक वर्ष के अंदर घर-घर पाइप से ईंधन गैस की आपूर्ति और एलपीजी गैस कनेक्शन देने की योजना के मद्देनजर केरोसिन तेल का बिहार के लिए आवंटन घटाने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि केरोसिन तेल का आवंटन में कटौती पर केन्द्रीय से प्रोत्साहन के तहत बिहार को 250 करोड़ रुपये की सहायता मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा। इससे अन्य कल्याणकारी योजनाएं लागू करने में आर्थिक मदद मिलेगी।