ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
कांग्रेस की बैठक में हंगामा, अशोक चौधरी ने किया बहिष्कार कहा— ये सब सीपी जोशी के इशारे पर हो रहा है
By Deshwani | Publish Date: 9/10/2017 4:24:59 PM
कांग्रेस की बैठक में हंगामा, अशोक चौधरी ने किया बहिष्कार कहा— ये सब सीपी जोशी के इशारे पर हो रहा है

पटना, (हि.स.)। कांग्रेस के एक गुट के टूटकर जदयू में शामिल होने की चर्चाओं के बीच पार्टी आलाकमान द्वारा तत्कालीन पार्टी अध्यक्ष अशोक चौधरी को हटाकर कादरी को पार्टी की प्रदेश इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किये जाने के बाद से ही प्रदेश कांग्रेस में जारी घमासान नहीं थम रहा।
इस बीच बिहार कांग्रेस में गुटबाजी सोमवार को खुलेआम नजर आयी। कांग्रेस के कार्यालय सदाकत आश्रम में पार्टी की मीटिंग चल रही थी। लेकिन इसमें पूर्व बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी और उनके समर्थकों को नहीं बुलाया गया था। इसे लेकर बैठ​​क में शामिल होने आये अशौक गुट के विधायकों और कार्यकर्ताओं के साथ गेट पर जमकर धक्कामुक्की हुई। पूर्व अध्यक्ष अशोक चौधरी के समर्थक विधायकों को भी बैठक में शामिल नहीं होने दिया गया। 
बैठक में भाग लेने सदाकत आश्रम पहुंचे कांग्रेस नेताओं कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई। कांग्रेस के नाराज कार्यकर्ताओं ने प्रवेश द्वार पर रोक लगाये जाने के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पीएम नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारे लगाये। जिसके बाद सदाकत आश्रम के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है। इस बीच मीडिया कर्मियों के प्रवेश पर रोक लगी रही।
मौके पर पहुंचे पूर्व अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि कांग्रेस को ताले में बंद कमरे में बैठक करनी पड रही है। श्री चौधरी ने इस बैठक को असंवैधानिक बताते हुए इसका बहिष्कार किया है। उन्होंने मीडिया से कहा कि सीपी जोशी के कहने पर हमारे साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है। सदाकद आश्रम की स्थिति को देखते हुए अशोक चौधरी वहां से लौट गये। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS