बिहार
बक्सर सेन्ट्रल जेल से फरार कैदी हैदराबाद में गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 9/10/2017 1:31:37 PMबक्सर, (हि.स.)। बक्सर सेन्ट्रल जेल से चकमा दे कर अपने पांच साथियों के साथ फरार सोनू को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ को मिली इस बड़ी कामयाबी के बाद पुलिस का कहना है कि सोनू की गिरफ्तारी हैदराबाद से की गई है। उसे लेकर पुलिस अब पटना आ रहा है। हालांकि सोनू की गिरफ्तारी को लेकर स्थानीय पुलिस कुछ भी बताने से इन्कार कर रही है।
कुछ महीने पहले बक्सर सेन्ट्रल जेल से कपड़े का फंदा बनाकर सोनू अपने पांच साथियों के साथ फरार होने में सफल रहा था। फरार अपराधी क्रमशः प्रजित सिंह (पूर्वी चम्पारण )देवधारी राय (सारण) सोनू पाण्डेय और उपेन्द्र साह (आरा ) के हैं। जहां पूर्व में बक्सर पुलिस देवधारी राय को सारण से गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इधर कुछ दिन पूर्व ही आरा पुलिस ने सोनू पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया है।