ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
उपेंद्र कुशवाहा के रोड शो को मिल रहा है भारी जन समर्थन
By Deshwani | Publish Date: 9/10/2017 8:59:27 AM
उपेंद्र कुशवाहा के रोड शो को मिल रहा है भारी जन समर्थन

पटना, (हि.स.)। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के रोड शो को भारी जन समर्थन मिल रहा है। कुशवाहा ने 15 अक्टूबर को गांधी मैदान में प्रस्तावित शिक्षा सुधार संकल्प महासम्मेलन में लोगों को न्योता देने के लिए शनिवार से पटना के आसपास के 13 जिलों में रोड शो पर निकले हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता फ़ज़ल इमाम मल्लिक के मुताबिक बिहार में बदहाल शिक्षा व्यवस्था को लेकर लोग चिंतित हैं| लोग चाहते हैं कि बिहार में शिक्षा व्यवस्था बेहतर हो और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले। उन्होंने बताया कि रोड शो के दौरान लोगों ने कुशवाहा का जगह-जगह स्वागत किया जा रहा है और उनका इस बात के लिए आभार जताया कि वे शिक्षा के सवाल पर सड़क पर उतरे हैं। 
 
पार्टी प्रवक्ता मल्लिक के मुताबिक शनिवार को अरवल जिल के कुर्था से कुशवाहा ने रोड शो की शुरुआत की थी| शहीद जगदेव बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद वे रोड शो पर निकले| उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नागमणि भी थे | मल्लिक ने बताया कि रोड शो के पहले दिन कुशवाहा जहानाबाद, तेलहारा, हिसुआ, नवादा, बिहारशरीफ, बख्तियारपुर, बाढ़ होते हुए मोकामा पहुंचे और रोड शो का अंत किया | रविवार को कुशवाहा ने रोड शो का आरंभ गया से शुरू किया और गोह, दाऊदनगर, ओबरा, औरंगाबाद होते हुए डेहरी पहुंचा | कुशवाहा के रोड शो में सैंकड़ों गाड़ियां शमिल रहीं | इसके अलावा स्थानीय लोगों ने भी बड़ी तादाद में उनका जगह-जगह स्वागत किया और उन्हें भरोसा दिलाया कि वे गांधी मैदान में प्रस्तावित शिक्षा सुधार संकल्प महासम्मेलन में हिस्सा लेंगे |
 
मल्लिक के मुताबिक महासम्मेलन का आयोजन बिहार में शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर किया गया है | मल्लिक ने बताया कि इस महारैली में पूरे प्रदेश से पांच लाख से ज्यादा लोगों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि शिक्षा की बदहाल स्थिति को लेकर लोग चिंतित हैं और चाहते हैं कि बिहार की शिक्षा व्यवस्था में सुधार हो। उन्होंने बताया कि रालोसपा ने शिक्षा में सुधार को लेकर पच्चीस सूत्री मांग सरकार के सामने रखेगी। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS