ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
यशवंत सिन्हा के बयान की रविशंकर ने की भर्त्सना
By Deshwani | Publish Date: 7/10/2017 1:16:03 PM
यशवंत सिन्हा के बयान की रविशंकर ने की भर्त्सना

पटना ( हि स )- केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने देश की अर्थव्यवस्था पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा की टिप्पणी की आलोचना करते हुए कहा कि जिस पार्टी ने यशवंत सिन्हा को सब कुछ दिया वह उसी पार्टी की आलोचना कर रहे हैं।

 

संवाददाताओं के साथ बातचीत करते हुए रविशंकर प्रसाद ने शनिवार को यहां कहा कि यशवंत सिन्हा जिस भाषा का प्रयोग कर रहे हैं वह अशोभनीय है। उन्होंने कहा कि जिस भाजपा ने यशवंत सिन्हा को देश का वित्त मंत्री बनाया और विदेश मंत्री की कमान सौंपी उसी की आलोचना कर रहे हैं।

 

अर्थव्यवस्था पर हाल ही में यशवंत सिन्हा की ओर से दिए गए टिप्पणी की भर्त्सना करते हुए रविशंकर प्रसाद ने तीखे अंदाज में कहा कि यह भाजपा ही थी जिसने यशवंत सिन्हा को बिहार प्रदेश का अध्यक्ष बनाया , विपक्ष का नेता बनाया और वर्ष 2004 में उनकी हार के बाद भी उन्हें राज्यसभा भेजा।

 

केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश और विदेश में किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि पूरा देश और यहां तक कि विदेश में भी नरेंद्र मोदी के उठाए गए कदमों की वजह से उनकी प्रशंसा हो रही है। यशवंत सिन्हा की टिप्पणी पर नाराजगी प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि यशवंत सिन्हा के ऐसे बयान पर किसी तरह की प्रतिक्रिया देना भी अनुचित है।

 

उल्लेखनीय है कि यशवंत सिन्हा ने हाल ही में अपने एक लेख के माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था पर चिंता जाहिर करते हुए इसके लिए वित्त मंत्री अरुण जेटली को जिम्मेदार ठहराया था। कुछ अखबारों में छपे अपने लेख के माध्यम से यशवंत सिन्हा ने देश की अर्थव्यवस्था को बहुत ही बुरी हालत में बताया था और ग्रोथ रेट पर भी सवाल खड़े किए थे।

 

यशवंत सिन्हा के इस लेख की भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने जमकर आलोचना की थी जबकि वित्त मंत्री अरुण जेटली के धुर विरोधी भाजपा के निलंबित सांसद तथा पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद और समय समय पर पार्टी के विरुद्ध बयानबाजी करने के लिए मशहूर सांसद तथा सिने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा उनके समर्थन में उठ खड़े हुए थे ।

 

कीर्ति आजाद ने हाल ही में कहा था कि देश के पूर्व वित्त मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा के सवालों का जवाब देने की जगह वर्तमान वित्त मंत्री अरुण जेटली का उन पर व्यक्तिगत हमला करना अनुचित है । वित्त मंत्री अरुण जेटली की राजनीति पर सवाल उठते हुए कीर्ति आजाद ने कहा था कि अरुण जेटली ने एक बार भी चुनाव नहीं जीता है और ऐसे में वे जनता का दर्द भला कैसे समझ पाएंगे? उन्होंने कहा था कि यदि कोई देश की अर्थव्यवस्था की धीमी गति का आरोप लगाता है तो ऐसे में वित्त मंत्री को इसे गंभीरता से लेते हुए तथ्यपरक जवाब देना चाहिए।

 

कीर्ति आजाद ने कहा था कि यशवंत सिन्हा के बयानों का तथ्यपरक जवाब ना देकर अरुण जेटली ने उन पर व्यक्तिगत हमला किया। उन्होंने कहा कि अरुण जेटली का यह कहना कि यशवंत सिन्हा 80 साल की उम्र में नौकरी ढूंढ रहे हैं, एक असम्मानजनक टिप्पणी है। 

 

ऐसे ही एक बयान के माध्यम से शत्रुघ्न सिन्हा ने अर्थव्यवस्था के गिरने संबंधी यशवंत सिन्हा के बयान का समर्थन करते हुए कहा था कि यशवंत सिन्हा के बयान में दम है जिसे पार्टी को गंभीरता से लेना चाहिए। इस मुद्दे पर ट्वीट करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा था कि यशवंत सिन्हा का बयान अर्थव्यवस्था की हालत पर नीति-निर्माताओं को आईना दिखाने के समान है। अपने ट्वीट में उन्होंने कहा कि यशवंत सिन्हा एक कुशल राजनेता हैं जिन्होंने खुद को एक सफल वित्त मंत्री साबित किया है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS