बिहार
केन्द्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने की राज्यपाल से मुलाकात
By Deshwani | Publish Date: 6/10/2017 9:14:54 PM पटना, (हि.स.)। केन्द्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने शुक्रवार को राजभवन में राज्यपाल सत्यपाल मलिक से शिष्टाचार मुलाकात की। कृषि मंत्री ने मुलाकात के दौरान राज्यपाल का पद ग्रहण करने पर मलिक को बधाई देते हुए उनके उपलब्धिमय कार्यकाल की शुभकामना की। राज्यपाल ने कृषि मंत्री को धन्यवाद दिया। कृषि मंत्री ने राज्यपाल को बिहार में संचालित हो रही कृषि-योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया और राज्य में कृषि-विकास की संभावनाओं पर चर्चा की।