बिहार
मुख्यमंत्री ने जदयू नेता जय प्रकाश कुशवाहा के निधन पर गहरी शोक संवदेना व्यक्त की
By Deshwani | Publish Date: 6/10/2017 6:41:37 PMपटना, (हि.स.)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने छपरा जिला के जदयू नेता तथा छपरा जिला बीस सूत्री कार्यक्रम के पूर्व उपाध्यक्ष जय प्रकाश कुशवाहा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में शुक्रवार को यहाँ कहा कि जय प्रकाश कुशवाहा एक चर्चित राजनेता एवं समाजसेवी थे। उनके निधन से सामाजिक एवं राजनीति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुयी है।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों, अनुयायियों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।