बिहार
कुलपति ने किया संस्कृत कॉलेज का औचक निरीक्षण
By Deshwani | Publish Date: 5/10/2017 7:49:59 PMदरभंगा, (हि.स.)। कासिंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सर्वनारायण झा ने गुरुवार दोपहर को अहिल्यास्थान स्थित रामावतार गौतम संस्कृत कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। इसी क्रम में उन्होंने पास के ऐतिहासिक राम-सीता मन्दिर में पूजा अर्चना भी की। कॉलेज निरीक्षण के दौरान कुलपति ने प्रधानाचार्य डॉ. भगलु झा से छात्रों की संख्या बढ़ाने हेतु आवशयक पहल किए जाने की बात भी की। इसके अलावा कुलपति ने संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कुछ स्थानीय लोगों से भी विचार विमर्श किया।