बिहार
एमएस कॉलेज प्रशासन पर भड़के छात्र, मुख्यद्वार पर तालेबंदी कर किया प्रदर्शन
By Deshwani | Publish Date: 5/10/2017 6:44:10 PMमोतिहारी। सचिन कुमार सिंह
स्थानीय एमएस कॉलेज की इंटरमीडियट की नामांकन लिस्ट में भाड़ी गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए छात्र युवा लोक समिति ने गुरुवार को कॉलेज के मुख्यद्वार पर तालेबंदी कर उग्र प्रदर्शन किया। छात्र युवा समिति के अध्यक्ष कुणाल झा के नेतृत्व में बाद में पांच सदस्यीय टीम ने प्राचार्य हरिनारायण ठाकुर से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें नामांकन हेतु पचास छात्रों की सूची सौंपी गई। इस दौरान प्राचार्य ने कहा कि शुक्रवार को इन सभी की लिस्ट कॉलेज में चस्पा कर दी जाएगी। इसके बाद छात्र नेता श्री झा ने कहा कि इस समय कॉलेज का प्रशासन ऐसे व्यक्ति के हाथों में है जो इसे तबाह करने पर तुला हुआ है। नामांकन में घार अनियमितता बरती जा रही है। अगर इन समस्याओं का समाधान शीघ्र नहीं होता तो छात्र युवा लोक समिति बिहार विवि के कुलपति से मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत कराएगा। इसके लिए आगे भी संघर्ष जारी रहेगा। तालाबंदी में मुख्य रूप से संगठन सचिव बिराज बंसल, कोषाध्यक्ष मनप्रीत कुमार, मीडिया प्रभारी प्रिंस चौबे, शिबू मिश्रा, सुधाकर तिवारी, प्रिंस मिश्रा, रौनक राज, पुरुषोत्तम द्विवेद्वी, विक्की तिवारी, मुन्ना कुमार, धनंजय कुमार, सचिन कुमार, दीपशिखा, पूजा कुमारी, आदित्य सिंह, प्रिंस कुमार मिश्रा, लालमणि राय, मनीष कुमार सोनी शामिल थे।