बिहार
बिहार के दौरे पर आई केन्द्रीय टीम, बाढ़ से नुकसान का करेगी आकलन
By Deshwani | Publish Date: 5/10/2017 5:02:39 PM पटना, (हि.स.) । बिहार में इस वर्ष 21 जिलों में आई बाढ़ से नुकसान का आकलन करने के लिए केन्द्रीय टीम बिहार के दो दिवसीय दौरे पर आई है। केन्द्रीय गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव मुकेश मित्तल के नेतृत्व में सात अधिकारियों की टीम बिहार आई है।
राज्य सरकार ने केन्द्र से इस वर्ष 21 जिलों में आई बाढ़ से नुकसान की भरपाई के लिए मदद मांगी है। प्रधानमंत्री नरेेन्द्र मोदी ने बाढ़ का हवाई मुआयना कर 500 करोड़ की तत्काल सहायता दी थी।
केन्द्रीय टीम ने गुरुवार को राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य सरकार की ओर से प्रेजेंटेशन के माध्यम से नुकसान की तस्वीरें देखीं। तीन ग्रुपों में टीम के सदस्य दो दिन कटिहार, किशनगंज, पूर्णिया, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर और दरभंगा जाकर आसपास के जिलों में बाढ़ से हुए नुकसान का भौतिक आकलन कर केन्द्र सरकार को रिपोर्ट सौपेंगे। राज्य सरकार ने प्रत्येक बाढ़ पीड़ित परिवार को 6500 रुपये आरटीजीएस से सहायता दी है।