बिहार
आर एस एस प्रमुख मोहन भागवत पटना पहुंचे
By Deshwani | Publish Date: 4/10/2017 11:22:19 AMपटना (हिस )- बिहार के आरा जिले के चंदवा में आयोजित धर्म संसद में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत बुधवार की सुबह पटना पहुंचे। पटना हवाई अड्डे पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय तथा अन्य नेताओं ने मोहन भागवत का स्वागत किया। उसके बाद मोहन भागवत आरा के लिए रवाना हो गए। इस धर्म संसद में केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता रवि शंकर प्रसाद भी शामिल होंगे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस महायज्ञ में शामिल होंगे। संघ प्रमुख के इस कार्यक्रम में नीतीश कुमार के भी शामिल होने को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई है। नीतीश कुमार के इस कार्यक्रम में शामिल होने से पूर्व सत्तारूढ़ जनता दल यू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह भी आरा पहुंचे।