बिहार
मोहन भागवत और नीतीश कुमार आज आरा में एक कार्यक्रम में होंगे शामिल
By Deshwani | Publish Date: 4/10/2017 9:18:02 AMपटना, (हि.स.)। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत बिहार के दो दिवसीय प्रवास पर बुधवार को पूर्वाह्न 10 बजे सेवा विमान से पटना आएंगे। वह आरा के चंदवा जाएंगे। वहां 04 बजे रामानुजाचार्य की 1000वीं जयंती पर आयोजित समापन समारोह को संबोधित करेंगे।
चंदवा में ही आरएसएस के प्रस्तावित कार्यालय भवन का 5.30 बजे भूमि पूजन समारोह में शरीक होंगे। रात्रि विश्राम नहीं होगा। गुरुवार को 10 बजे पटना से विमान से नई दिल्ली जाएंगे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी जयंती समारोह में शरीक होने 11 बजे पटना से चलकर 12 बजे चंदवा पहुंचेगे। वहां एक घंटा रहकर पटना लौट आएंगे।
बिहार में चार वर्षों के बाद जदयू और भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने के बाद आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का पहला बिहार दौरे पर हैं।
भाजपा से अलग होने और कांग्रेस एवं राजद से दोस्ती के बाद भाजपा के कांग्रेसमुक्त भारत के जवाब में नीतीश संघमुक्त भारत का नारा देकर अभियान चला रहे थे। फिर भाजपा के साथ होने से वह विरोधियों के निशाने पर हैं।