ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
केंद्रीय विवि के वीसी के खिलाफ खोला मोर्चा, 4 को नुक्कड़ सभा से शुरुआत
By Deshwani | Publish Date: 3/10/2017 7:26:59 PM
केंद्रीय विवि के वीसी के खिलाफ खोला मोर्चा, 4 को नुक्कड़ सभा से शुरुआत

मोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क


महात्मा गांधी केंद्रीय विवि की स्थापना के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष करने वाले चंपारण विकास संघर्ष मोर्चा ने एक बार िफर से संघर्ष का शंखनाद किया है। इस बार विवि के अंदर व्याप्त अव्यवस्था, तानाशाही, क्षेत्रवाद व असभ्य वातावरण को समाप्त कर स्वच्छ शैक्षणिक वातावरण स्थापित कराना ही मोर्चा का मकसद है। इसी संदर्भ में मोर्चा की एक बैठक चांदमारी स्थित केजी वाटिका में हुई, िजसकी अध्यक्षता मोर्चा के अध्यक्ष राय सुंदर देव शर्मा ने की। कहा कि विवि के कुलपति और उनके शागिर्दों द्वारा फैलाई जा रही अव्यवस्था को संघर्ष मोर्चा बर्दाश्त नहीं करेगा। बैठक में मोर्चा के सदस्यों के साथ-साथ विभिन्न राजनीितक-सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आंदोलन के लिए सुझाव दिया। इस अवसर पर मोर्चा के प्रधान महासचिव अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि चंपारण संघर्ष मोर्चा तानाशाही नहीं चलने देगा। बैठक मेें निर्णय लिया गया कि क्रमबद्ध आंदोलन के क्रम में 4 अक्टूबर को गांधी चौक पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जाएगा। बैठक को मोर्चा के महासचिव विनय कुमार उपाध्याय, सािजद रजा, कैप्टन हामिद, अखिलेश सिंह, सुरेश सहनी, बिट्टू यादव, रंजीत गिरि, अवनीश कुमार यादव, आलोक कुमार, राजू बैठा, निखिल राज, संतोष कुमार गुप्ता, अभिषेक प्रकाश, मनोज कुमार जायसवाल, शिवम कुमार साह, जितेन्द्र िगरि, कुंदन कुमार, अनिल कुमार, रजनीश कुमार, गौरव सिंह, सुधाकर कुमार, कुंदन मिश्रा और मुन्ना कुमार चौधरी, कुणाल झा आदि शामिल थे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS