बिहार
मनोरमा देवी के घर का ताला टूटा, मामले में चार दिन बाद भी नहीं हुई प्राथमिकी
By Deshwani | Publish Date: 3/10/2017 10:44:45 AMभागलपुर, (हि.स.)। बिहार के भागलपुर में विगत 28 सितम्बर को मनोरमा देवी के घर का ताला टूटने के मामले में चार दिन बाद भी केस दर्ज नहीं कराया गया है।
एसएसपी मनोज कुमार ने बताया कि मनोरमा देवी के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं, इलाके में पुलिस की गश्त भी बढ़ा दी गई है। घर का केवल बाहरी ताला तोड़ा गया है। भीतरी ताला सुरक्षित है। चोर ने पीछे के रास्ते से परिसर में प्रवेश किया था पर घर के भीतर नहीं जा सका। उन्होंने बताया कि थाना में मामले की स्टेशन डायरी में इंट्री कराई गई है। बिना किसी घर के प्रतिनिधि के घर में पुलिस प्रवेश नहीं कर सकती है। मामले में किसी प्रकार का लिखित शिकायत पुलिस को नहीं दिया गया है।