बिहार
बिहार के नये राज्यपाल सतपाल मलिक 4 को लेंगे शपथ
By Deshwani | Publish Date: 2/10/2017 6:04:11 PM पटना, (हि.स.)। पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्र्रीय उपाध्यक्ष सतपाल मलिक आजादी के बाद बिहार के 38वें राज्यपाल के रूप में 4 अक्तूबर को शपथग्रहण करेंगे। राजभवन के राजेन्द्र मंडप में 4 अक्तूबर को पूर्वाहृन 10 बजे नये राज्यपाल का शपथग्रहण का कार्यक्रम निर्धारित हुआ है।
मलिक मंगलवार को अपराहृन 4.10 बजे सेवा विमान से नयी दिल्ली से पटना आयेंगे। रामनाथ कोविंद ने राजग की ओर से राष्ट्र्रपति का उम्मीदवार बनाये जाने के बाद बिहार के राज्यपाल पद से जून में इस्तीफा कर दिया था। उसके बाद पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी बिहार के भी राज्यपाल का दायित्व संभाल रहे हैं।