बिहार
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत 4 से दो दिनों के बिहार प्रवास पर रहेंगे
By Deshwani | Publish Date: 1/10/2017 4:36:57 PM पटना, (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत 04-05 अक्तूबर को बिहार प्रयास में रहेंगे।
संघ के दक्षिण बिहार के प्रांत प्रचार प्रमुख राजेश कुमार पाण्डेय के अनुसार 4 अक्तूबर को आरा के चंदवा में रामानुजाचार्य की 1000 वीं जयंती पर आयोजित यज्ञ में शरीक होंगे। इसके बाद रामनगर,चंदवा में संघ कार्यालय के निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। 5 अक्तूबर को नयी दिल्ली वापस लौट जायेंगे।