ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
अरुण जेटली का यशवंत सिन्हा पर व्यक्तिगत हमला अनुचित- कीर्ति आजाद
By Deshwani | Publish Date: 1/10/2017 4:22:44 PM
अरुण जेटली का यशवंत सिन्हा पर व्यक्तिगत हमला अनुचित- कीर्ति आजाद

 पटना ( हि स )- भारतीय जनता पार्टी के निलंबित सांसद तथा पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने कहा कि देश के पूर्व वित्त मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा के सवालों का जवाब देने की जगह वर्तमान वित्त मंत्री अरुण जेटली का उन पर व्यक्तिगत हमला करना अनुचित है ।

 

संवाददाताओं के साथ बातचीत करते हुए कीर्ति आजाद ने रविवार को कहा कि अरुण जेटली ने एक बार भी चुनाव नहीं जीता है और ऐसे में वे जनता का दर्द भला कैसे समझ पाएंगे? उन्होंने कहा कि यदि कोई देश की अर्थव्यवस्था की धीमी गति का आरोप लगाता है तो ऐसे में वित्त मंत्री को इसे गंभीरता से लेते हुए तथ्यपरक जवाब देना चाहिए। 

 

कीर्ति आजाद ने कहा कि यशवंत सिन्हा की ओर से लगाए गए ऐसे आरोपों का तथ्यपरक जवाब ना देकर अरुण जेटली ने उन पर व्यक्तिगत हमला किया। उन्होंने कहा कि अरुण जेटली का यह कहना कि यशवंत सिन्हा 80 साल की उम्र में नौकरी ढूंढ रहे हैं, एक असम्मानजनक टिप्पणी है। उन्होंने कहा कि ऐसी टिप्पणी करके अरुण जेटली मुद्दे से लोगों का ध्यान हटाने की कोशिश कर रहे हैं।

 

इससे पहले समय समय पर पार्टी के विरुद्ध बयानबाजी करने के लिए मशहूर सांसद तथा सिने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी यशवंत सिन्हा के समर्थन में बयान दिया । शत्रुघ्न सिन्हा ने कहां की अर्थव्यवस्था के गिरने संबंधी यशवंत सिन्हा के बयान में दम है जिसे पार्टी को गंभीरता से लेना चाहिए।

 

इस मुद्दे पर ट्वीट करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा कि यशवंत सिन्हा का बयान अर्थव्यवस्था की हालत पर नीति-निर्माताओं को आईना दिखाने के समान है। अपने ट्वीट में उन्होंने कहा कि यशवंत सिन्हा एक कुशल राजनेता हैं जिन्होंने खुद को एक सफल वित्त मंत्री साबित किया है।

 

 

 

 

उल्‍लेखनीय है कि यशवंत सिन्‍हा ने अपने एक लेख के माध्यम से देश की अर्थव्‍सवस्‍था की हालत पर चिंता जाहिर करटे हुए इसके लिए वित्‍त मंत्री अरुण जेटली को जिम्‍मेदार ठहराया था। एक समाचर पत्र में छपे अपने लेख के माध्यम से उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था बहुत बुरी हालत में है। उन्होंने जीडीपी ग्रोथ रेट पर सवाल खड़े किए । 

 

बाद में यशवंत सिन्हा के आरोपों पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने प्रतिक्रिया देते हुए कटाक्ष किया कि 80 साल की उम्र में यशवंत सिन्हा को नौकरी चाहिये । 

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS