ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
कांग्रेस विधायक ने पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पर कार्यवाई की मांग की
By Deshwani | Publish Date: 1/10/2017 3:17:00 PM
कांग्रेस विधायक ने पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पर कार्यवाई की मांग की

 पटना( हि स)- कांग्रेस विधायक अशोक राम ने पार्टी आलाकमान से बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अशोक चौधरी पर कार्यवाही करने की मांग की।

 

संवाददाताओं के साथ बातचीत करते हुए अशोक राम ने रविवार को यहां कहा कि अशोक चौधरी पार्टी के संदर्भ में गलत बयान बाजी कर रहे हैं जिससे पार्टी की छवि को नुकसान हो रहा है। उन्होंने आलाकमान से अशोक चौधरी और उनकी टीम के लोगों पर गलत बयान बाजी के लिए कार्यवाई करने की मांग की।

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि गलत बयानबाजी करने वाले नेताओं को केंद्रीय नेतृत्व को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाई करनी चाहिए।

 

अशोक राम ने कहा कि बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अशोक चौधरी ने दलितों के प्रति पार्टी के रवैया को लेकर जो बयान दिया है वह गलत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में दलितों को हमेशा से उचित प्रतिनिधित्व मिलता रहा है।

 

 

 

 

अशोक राम ने कहा कि बाबू जगजीवन राम अखिल भारतीय कांग्रेस के अध्यक्ष बने ,डूमर लाल बैठा तथा मुंगेरीलाल प्रदेश के अध्यक्ष बनाए गए और भोला पासवान शास्त्री को मुख्यमंत्री बनाया गया। ऐसी परिस्थिति में अशोक चौधरी का यह कहना कि दलित होने के कारण कांग्रेस पार्टी ने उन्हें प्रदेश के अध्यक्ष पद से हटाया है, सर्वथा अनुचित है। ऐसे बयानों के लिए केंद्रीय नेतृत्व को अशोक चौधरी और उनकी टीम पर कार्यवाही करनी चाहिए।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS