बिहार
पीएम से उनके सांसद व मंत्री डरते हैं : डाॅ जावेद
By Deshwani | Publish Date: 1/10/2017 1:00:15 PMकिशनगंज, (हि.स.) बीजेपी के पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के आरोप को सही ठहराते हुए स्थानीय कांग्रेस विधायक डाॅ जावेद आजाद ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला किया। उन्होंने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी से उनके मंत्री सांसद डरते हैं| मीडियाकर्मियों से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह सही है नोटबंदी के बाद से देश में बेरोजगारी बढ़ रही है। अगर उनकी ही पार्टी के पूर्व केन्द्रीय वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा एवं मौजूदा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा सवाल खड़ा कर रहे कि केन्द्र सरकार की नोटबंदी के बाद डीजीपी में गिरावट आई है| ऐसे में शक की गुंजाइश कहां बचती है।
उन्होंने कहा कि यह सब जनता भी जानती है। अगर कोई नेता जनता के साथ खड़े होकर अपने ही पार्टी के चुनी हुई सरकार के विरोध में बोल रहे हैं तो सच्चाई यही है, भले ही पीएम मोदी के डर से उनके मंत्री नहीं बोलते हैं क्योंकि उनकी छुट्टी न हो जाय। केन्द्रीय वित मंत्री अरुण जेटली का ऐसे बेखौफ़ वरिष्ठ नेता पर हमला कर यह कहना कि अब अस्सी साल की उम्र में नौकरी तालाशने बात कहकर अपनी नाकामियों पर पर्दा नहीं डाला सकता है। आने वाले वर्ष 2019 में यही मेक इन इंडिया का सपना वर्ष 2004 की साइनिंग इंडिया की तरह ध्वस्त हो जाएगी। सत्ता के अहंकार में चूर शायद केन्द्र सरकार को फिर एक बार देश की जनता जरूर सबक देगी| जितनी झूठ का सहारा लेकर आज सत्ता के शिखर पर यह सरकार पंहुची है। उस समय मुंह के बल गिरेगी। मौजूदा सरकार के संंबंध में सिर्फ विरोधियों का अनुमान नहीं है बड़े -बड़े राजनीतिक जानकारों सहित देश की आवाम का दर्द है। अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता आज केन्द्र सरकार से पूछतेे हैं वह कल जनआवाम की आवाज होगी ।