बिहार
सत्यपाल मलिक बने बिहार के राज्यपाल
By Deshwani | Publish Date: 30/9/2017 3:44:05 PM पटना, (हि.स.) । भाजपा के उपाध्यक्ष रहे सत्यपाल मलिक को बिहार का नया राज्यपाल बनाया गया है। शनिवार को रामनाथ कोविंद ने इसकी घोषणा की। सत्यपाल मलिक ने मेरठ विश्वविद्यालय से बीएससी और एलएलबी की पढ़ाई की है। वह कई खास पार्लियामेंट कमेटी के सदस्य और अध्यक्ष रह चुके है।
रामनाथ कोविंद के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनने के बाद पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी को बिहार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। राष्ट्रपति की घोषणा के अनुसार बिहार के गंगा प्रसाद को मेघालय का राज्यपाल बनाया गया है।