ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
घोड़ासहन में पुराने भूमि विवाद में घात लगा किया हमला, फिर मार दी सीने में गोली
By Deshwani | Publish Date: 28/9/2017 7:49:03 PM
घोड़ासहन में पुराने भूमि विवाद में घात लगा किया हमला, फिर मार दी सीने में गोली

घोड़ासहन। राजू सिंह


थाना क्षेत्र के कदमवा में गुरुवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर घात लगाए आधा दर्जन लोगों ने लाठी-डंडे व गोलीबारी की। घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को चिकित्सा के लिए स्थानीय पीएचसी लाया गया। जहां उसकी स्थिति को देखते हुए बेहतर चिकित्सा के लिए मोतिहारी रेफर कर दिया गया। मोतिहारी ले जाने के क्रम में ढाका के पास मौत हो गई। घटना के बाद भागने के क्रम में ग्रामीणों ने एक बदमाश को मौके से धर दबोचा। जिसका नाम चन्नू साह बताया गया है। जिसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंच छान-बीन शुरू कर दी। बताया जाता है कि रामविलास साह तथा शंभू राय के परिवारों के बीच करीब साढे चार कट्ठा जमीन को लेकर करीब पिछले 20 वर्षों से विवाद चला आ रहा था। गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे शंभू राय का 45 वर्षीय भाई सुरेन्द्र राय खेत देखकर घर लौट रहा था। तभी रामविलास राय के घर के पास पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया तथा सीने में गोली मार भाग निकले। ग्रामीणों के अनुसार बदमाशों की संख्या 6 बताई गई है। जिसमें से तीन के हाथों में पिस्टल देखा गया। जिसमें से एक ने गोली मारी और हवा में पिस्टल लहराते भाग निकला। इसके बाद गांव में सन्नाटा छाया हुआ है। सभी सहमे हैं। थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार व एएसपी बमबम चौधरी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आस-पास के लोगों से पूछ-ताछ की। थानाध्यक्ष ने बताया कि अन्य तीन को हिरासत में लेकर पूछ-ताछ की जा रही है। अपराधियों की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS