बिहार
राज्यपाल ने ‘मुहर्रम’ के अवसर पर शांति और भाईचारा बनाये रखने की अपील की
By Deshwani | Publish Date: 28/9/2017 5:53:45 PMपटना, ( हि स )। बिहार के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने लोगों से मुहर्रम के अवसर पर समाज में शान्ति और भाईचारा बनाये रखने की गुरुवार को अपील की।
अपने शुभकामना सन्देश में राज्यपाल ने कहा कि अन्याय और शोषण के विरूद्ध सच्चाई और ईमानदारी के रास्ते पर चलते हुए हजरत इमाम हुसैन साहब ने अपनी शहादत दी थी। उनकी शहादत को याद कर देश में शांति और भाईचारा सुदृढ़ करने के लिए राज्यपाल ने लोगों का आह्वान किया। राज्यपाल ने बिहारवासियों से राष्ट्रीय एकता को मजबूती प्रदान करने के लिए समाज में सद्भावना और प्रेम बनाये रखने को कहा।