बिहार
शराब तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान : आईजी
By Deshwani | Publish Date: 28/9/2017 3:41:11 PMभागलपुर, (हि.स.)। बिहार के भागलपुर में जोनल आईजी सुशील मानसिंह खोपड़े के निर्देश पर दुर्गा पूजा और मोहर्रम को लेकर शराब तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। झारखंड से सटे जिले भागलपुर, बांका और जमुई जिले को विशेष रूप से अलर्ट किया गया है। इसके लिए गठित विशेष टीम छापेमारी में लग गई है।
आईजी ने कहा कि सुरक्षा के साथ-साथ शराबबंदी पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसके लिए झारखंड के सीमा से लगने वाले जिले व बंगाल से बिहार की ओर आनेवाली गाड़ियों की सघन चेकिंग की जा रही है।
इस अभियान के तहत बबरगंज पुलिस ने कुतुबगंज स्थित चौधरी टोला प्रकाश चौधरी के घर से दस लीटर देशी शराब के साथ अशोक को गिरफ्तार कर लिया। प्रकाश चौधरी इस क्षेत्र का पुराना शराब कारोबारी है। पुलिस ने पहले भी कई बार उसके ठिकानों पर छापेमारी की है।