बिहार
नीतीश ने पटना सिटी क्षेत्र के पूजा पंडालों में किए दर्शन
By Deshwani | Publish Date: 28/9/2017 12:28:16 PMपटना, (हि.स.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को पूर्वाह्न पटना सिटी क्षेत्र के कई पूजा पंडालों में मा दुर्गा का दर्शन पूजा-अर्चना की।
नीतीश सबसे पहले शीतलामंदिर पहुंचे। पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव भी साथ थे। दर्शन पूजा अर्चना कर वहां से छोटी और बड़ी पटनदेवी में दर्शन किया। फिर मारूफगंज मंडी स्थित पंडाल में दर्शन पूजा की ।
मुख्यमंत्री ने गांधी मैदान में आयोजित होने वाले रावण वध कार्यक्रम और सुरक्षात्मक तैयारी की जानकारी ली । दो वर्ष पहले इसी आयोजन के अंत में मची भगदड़ में कई जानें गई थीं। उसी के बाद मैदान में चारों दिशाओं में बड़े-बड़े प्रवेशद्वार बनाए गए हैं।