बिहार
पुलिस अधीक्षक ने किया चार थानों का औचक निरीक्षण
By Deshwani | Publish Date: 28/9/2017 10:55:21 AM छपरा, (हि.स.)। पुलिस अधीक्षक ने बुधवार की रात चार थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना क्षेत्र में वाहनों, पेट्रोलिंग तथा ओडी ड्यूटी समेत कई अन्य कार्यों की जांच की। उनके इस औचक निरीक्षण से महकमे में हड़कंप मच गया।
पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने थाना कोपा, दाउदपुर, एकमा और रसूलपुर का निरीक्षण किया। पुलिस पदाधिकारियों में खलबली मच गयी। वहीं एसपी ने बताया कि शराब कारोबारियों, अवैध बालू की ढुलाई, जुआ-लाटरी का धंधा और सरकारी खाद्यान्न की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी की जांच करने के क्रम में थानों का औचक निरीक्षण किया गया है।