बिहार
जेएन ठाकुर हत्याकांड में चौकीदार को पकड़ने के लिए रेड, पुलिस जीप क्षतिग्रस्त के आरोप में एक गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 27/9/2017 9:28:26 PMबीते सोमवार 25 सितंबर को जेएन ठाकुर की लाश मिली थी।
मोतिहारी। शहर के कोल्हुअरवा में रविवार,24 सितंबर की रात हुई हत्या कांड में लखौरा के चौकीदार अच्छेलाल पासवान को पकड़ने के लिए पुलिस जगह-जगह रेड कर रही है। वहीं पुलिस ने युवती सहित पांच लोगों को हिरासत में पूछताछ कर फिलहाल छोड़ दिया है। लिहाज अन्य पांच लाेगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है और उनसे गहन पूछताछ हो रही है। उधर हत्या के आक्रोश में प्रदर्शन के दौरान पुलिस जीप तोड़फोड़ व आगजनी के मामले में अब पुलिस ने 12 को नामजद कर लिया है। नामजद लोगों में से पुलिस ने कन्हैया पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। नामजद लोगों में 1 अनिकेत पाण्डेय, 2 कन्हैया पासवान(गिरफ्तार), 3 सचिन पासवान, 4 परवेज आलम, 5 आशुतोष कुमार, 6 नकी पासवन, 7 करण पासवान, 8 मुन्ना मियां, 9 नूर आलम, 10 आशुतोष प्रसाद 11 जितेन्द्र चौधरी, 12 मां डीजे साउण्ड के प्रोपराइटर का नाम शामिल है। यहां बता दें कि पुलिस ने 200 अज्ञात लोगों पर भी प्राथमिकी दर्ज की है।
चौकीदार अच्छेलाल पसावान को पकड़ने के लिए लखौरा, चिरैया, मुफस्सिल व नगर थाने की पुलिस रेड कर रही है।