ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
अशोक चौधरी ने राहुल पर साधा निशाना, महासचिव पर निकाली भड़ास
By Deshwani | Publish Date: 27/9/2017 4:36:50 PM
अशोक चौधरी ने राहुल पर साधा निशाना, महासचिव पर निकाली भड़ास

पटना, (हि.स.)। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमीटी प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाये गये पूर्व शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने बुधवार को पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधने के साथ- साथ पार्टी के बिहार प्रभारी तथा महासचिव सीपी जोशी पर जमकर भड़ास निकाली। 
उन्होंने कहा​ कि राहुल गांधी दलितों के घर भोजन करते हैं और उन्हें दलित होने के कारण अपमानित कर अध्यक्ष पद से झूठे आरोप और मनगढंत शिकायतों पर हटा दिया है। सीपी जोशी ने आलाकमान को गुहराह किया है और उन्हें हटाने की साजिश में लगे प्रदेश के कुछ नेताओं को साथ दिया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि वे कांग्रेस से बाहर नहीं जायेंगे। 1952 से उनका परिवार कांग्रेस से जुड़ा रहा है। दशहरा बाद दिल्ली जाकर वह आलाकमान से अपनी बात कहेंगे। 
श्री चौधरी ने अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि नये प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति का वह स्वागत करते हैं। उन्हें जिस तरीके से हटाया गया है उससे वह असहज महसूस कर रहे हैं । कहा जाता तो तुरंत इस्तीफा कर देते। पहले भी वह कह चुके थे कि उनकी जगह किसी और को प्रदेश अध्यक्ष बना दें। बिहार में महागठबंधन टूटने के बाद पार्टी असमंजस में है। उसी के बाद उन्हें हटाने का अभियान तेज और साजिश शुरू हो गयी। पार्टी तोड़ने का झूठे आरोप से उन्हें दुख है। उन्होंने कहा कि नीतीश से अच्छा संबंध होने के कारण और इसी आधार पर उन्हें हटाने की साजिश शुरू हुई और कार्रवाई हुई है। 
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने यह कहते हुए आलाकमान को कठघरे में खड़ा किया कि नीतीश से समझौता किसने किया? नीतीश गलत थे तो समझौता ही क्यों किया? क्या वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लाठी से पिटाई करते? किसी से अच्छा संबंध रखना क्या गलत है ? पूरा देश जानता है कि नीतीश और लालू में कौन अच्छा और गलत हैं?
इधर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कौकब कादरी ने प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में अध्यक्ष का दायि​त्व संभाल लिया है। उन्होंने पूर्व स्पीकर और पार्टी विधायक दल के नेता सदानंद सिंह के आवास पर जाकर भेंट की और आर्शीवाद लिया। उन्होंने बिहार प्रभारी महासचिव सीपी जोशी पर अशोक चौधरी के आरोप को गलत बताया । इसके साथ अशोक चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष काल की उपलब्धियों की सराहना भी की।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS