ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
कांग्रेस ने अशोक चौधरी को बिहार पार्टी अध्यक्ष पद से हटाया
By Deshwani | Publish Date: 26/9/2017 8:42:32 PM
कांग्रेस ने अशोक चौधरी को बिहार पार्टी अध्यक्ष पद से हटाया

नई दिल्ली,(हि.स.)। सभी अटकलों की पुष्टि करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बिहार कांग्रेस में बगावत के सुर तेज करने वाले अशोक चौधरी को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से तत्काल प्रभाव से मंगलवार शाम को हटा दिया है। कांग्रेस महासचिव जर्नादन द्विवेदी ने इसकी जानकारी दी। 

नितीश की महागठबंधन सरकार में शिक्षामंत्री रहे अशोक चौधरी पर कार्रवाई करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है। दरअसल पार्टी में एकजुटता पैदा करने में नाकाम रहे अशोक पर हाईकमान की ओर से गाज गिरना लगभग तय माना जा रहा था। पार्टी के अनुसार बिहार से लगातार कांग्रेस विधायकों के टूटने की खबरें आ रही हैं। विधायकों में असंतोष की खबरों के बीच कांग्रेस आलाकमान ने इसी महीने अशोक चौधरी और सीएलपी लीडर सदानंद सिंह से मुलाकात की थी। इसके साथ ही कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार के कांग्रेस एमएलए और एमएलसी को भी तलब किया था। जिसके बाद हाईकमान ने ये फैसला लिया। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS