ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
2022 तक हर हाल में पूरा होगा किसानों की आय दुगुना करने का लक्ष्य: राधामोहन
By Deshwani | Publish Date: 26/9/2017 7:06:13 PM
2022 तक हर हाल में पूरा होगा किसानों की आय  दुगुना करने का लक्ष्य: राधामोहन

- केंद्रीय कृषि सह किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने गुजरात के आनंद में डेयरी उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में की शिरकत
- कहा- दुग्ध उत्पादन 2019-20 तक 200 मिलियन टन करने की योजना

मोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क


केंद्रीय कृषि सह किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि 2022 तक िकसानों की आय हर हाल में दुगुना करने का लक्ष्य प्राप्त किया जाएगा। इसमें डेयरी उत्पादों की मुख्य भूमिका रहेगी। इसके लिए हाल में ही सात सूत्री रणनीति का अनावरण किया गया है। डेयरी क्षेत्र में भी कई योजनाओं के माध्यम से कृषि मंत्रालय इसी दिशा में काम कर रहा है। वे आज टीके पटेल सभागार, एनडीडीबी आणंद, गुजरात में आयोजित डेयरी उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में को संबोधित कर रहे थे। कहा कि एनडीपी का मकसद दूध का उत्पादन बढ़ाने के िलए दुधारू पशुओं की उत्पादकता बढ़ाना है। कृित्रम गर्भाधान के माध्यम से उच्च आनुवांिशक गुण वाले सांडों के वीर्य का उपयोग करके आनुवंिशक प्रगति में तेजी लाने और साथ ही िकसानों को अपने पशुओं को संतुलित आहार देने से उत्पादकता में वृिद्ध हो रही है। कहा कि देश पिछले दो दशकों से विश्व का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक है, इसका श्रेय देश के किसानों को जाता है। इसलिए किसानों को और अधिक समृद्ध बनाने की जरूरत है।


श्री सिंह ने एनडीडीबी की उपलब्धियों पर कहा कि यह शुरू से ही आॅपरेशन फ्लड समेत कई बड़े डेयरी विकास कार्यक्रमों को देश में कार्यान्वित कर रहा है। 2011-14 के सापेक्ष 2014-17 के दौरान डेयरी किसानों की आय में 13.79 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
दुग्ध उत्पादन जो वर्ष 2015-16 में 155.49 मिलियन टन था, 2019-20 तक उसे बढ़ाकर 200 मिलियन टन करने की योजना है।
कृषि मंत्री ने कहा कि डेरी उत्कृष्टता पुरस्कारों का चयन निष्पक्षता से किया गया है, जिन उत्पादक केंद्रित संस्थाओं ने संचालन, प्रशासन और समावेशन में उत्कृष्टता हासिल की है, उन्हें डेयरी उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
इस कार्यक्रम में गुजरात के मुख्य मंत्री विजयभाई रुपाणी और  केन्द्रीय राज्य मंत्री, कृषि एवं िकसान कल्याण, पुरूषोत्तम रूपाला आदि मौजूद थे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS