ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष 21 दिनों पर सदाकत आश्रम पहुंचे, कहा-लोगों ने उन्हें निरीह बना दिया है
By Deshwani | Publish Date: 26/9/2017 6:23:24 PM
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष 21 दिनों पर सदाकत आश्रम पहुंचे, कहा-लोगों ने उन्हें निरीह बना दिया है

पटना, (हि.स.)। बिहार में सत्ता से बेदखल होने के बाद प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद भी आफत देख पूर्व शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने मंगलवार को यहां कहा कि लोगों ने उन्हें निरीह बना दिया है। उन्होंने कहा कि जो परिस्थिति बन गयी है, उस स्थिति में उनके पद पर बने रहने या या नहीं रहने का अब प्रश्न नहीं है। 21 दिनों के बाद पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में पूरे दिन रहकर उन्होंने लगभग तीन दर्जन कर्म​चारियों का सितम्बर तक का कुल लगभग 2.50 लाख रुपये वेतन देने के साथ प्रत्येक को 1500 रुपये बोनस का भी भुगतान किया । 

सदाकत आश्रम में 5 सितम्बर के बाद पहली बार प्रदेश अध्यक्ष के मौजूद रहने के कारण खास चहलपहल थी। उन्होंने बातचीत में उन्हें हटाये जाने को लेकर तेज हुई चर्चा को लेकर कोई आदमी मेहनत करता है तो उसके लिए रिजल्ट अच्छा आता है, तो घर में माता-पिता उसे शाबसी देते हैं और कहते हैं कि ठीक है, तुमने अच्छा किया है तुम्हें 99 फीसदी नंबर आया है । अब 99 प्रतिशत नंबर लाने के बाद मां-बाप उसे पीटने लगेगा, तो बच्चा कैसे उत्साहित होगा । विधायक संजय तिवारी सहित पार्टी के नेता हरखू झा,पदमाशा झा,ब्रजेश पांडेय अध्यक्ष के साथ दिखे। 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महागठबंधन सरकार से इस्तीफा और जदयू के अलग होने के बाद 27 विधायकों वाली कांग्रेस संकट में फंसी है। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के साथ कांग्रेस की राजनीति अधिसंख्य विधायकों को अच्छा नहीं लग रहा। इसके कारण एक दर्जन विधायकों के टूटने की आशंका बनी है। बगावत करने वाले विधायकों की संख्या दो-तिहाई होने पर पार्टी में टूट अवश्यंभावी है। हालांकि पार्टी की ओर से विधायकों के एकजुट रहने का दावा किया जाता रहा है।
 
कांग्रेस का संगठनात्मक चुनाव के बीच 15 अक्टूबर तक प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होने के पहले नये प्रदेश अध्यक्ष का नाम तय होने के आसार हैं। चार वर्षों से प्रदेश अध्यक्ष बने चौधरी ने महागठबंधन सरकार में मंत्री बनने के समय अध्यक्ष पद से इस्तीफा की पेशकश की थी। वे दोनों पद पर बने रहे।
इधर प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने का आसार देख विधान पार्षद दिलीप चौधरी और विधायक संजय चौधरी खुले तौर पर दावेदारी भी ठोक दी है। वहीं अध्यक्ष पद को लेकर दिल्ली में लॉबिंग भी हो रही है। नये अध्यक्ष के रूप में अशोक राम,रामदेव राय,मदन मोहन झा,मो.जावेद ,अनिल शर्मा के नाम चर्चा में हैं। पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री अखिलेश प्रसाद सिंह भी प्रदेश अध्यक्ष के प्रमुख दावेदार हैं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS