बिहार
मोतिहारी के सहोदर दो भाइयों की हत्या के मुख्य आरोपी कोलकता से गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 11/9/2017 8:38:47 PM7 जुलाई की रात हत्या की खबर सुनकर ग्रमीणाों में सनसनीी फैल गयी थी। फाइल फोटो।
मोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
पूर्वी चम्पारण के घोड़ासहन में सहोदर दो भाइयों की हुई नृशंस हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस ने कोलकता से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मिश्री लाल यादव बताया गया है। यहां बता दें कि बीते 6 जुलाई की रात घोड़ासहन के जगीराहां गांव में स्व बासदेव राय के पुत्र रोष कुमार व सोनू कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। हत्या का कारण पट्टीदारी का विवाद बताया गया था।
दोनों भाई घोड़ासहन थाना सामने स्थित अपने स्टूडियो से बाइक पर सवार होकर अपने घर जगिराहां जा रहे थें। जगीराहां कोठी के ठीक पहले घात लगाये अपराधियों चापाकल के हैंडल से प्रहार कर दोनों भाइयों को बाइक से गिरा दिया। हैंडपंप से घायल दोनों भाइयों के सिर में गोली भी मार दी। ग्रमीणों ने तीन राउण्ड फायरिंग की आवज भी सुनी थीं।